यूपी में संभल के लखुपुरा में एक संत समागम आयोजित किया गया,जहां सनातम धर्म महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि अब हर हिंदू को एक दो नहीं बल्कि आठ बच्चे पैदा करना चाहिए।उन्होंने कहा कि मुसलमान आठ...दस..बारह बच्चे पैदा करते हैं और अगर उनसे पूछे इनको कैसे पालोगे तो वो कहते है सब अल्लाह करेगा, तो क्या तुम्हारा भगवान इतना कमजोर है कि एक ही बच्चा पैदा करते हो?