पहले पंजाब विधानसभा चुनाव और अब दिल्ली एमसीडी चुनाव में हार का स्वाद चख चुकी आम आदमी पार्टी के अंदर अजीब सा संकट खड़ा हो गया है।अंदर खाने कहीं केजरीवाल के नेतृत्व पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं तो कहीं पार्टी का आधार रखने वाले नेता ही आपस में गुत्थमगुत्था दिख रहे हैं।आइये सिलसिलेवार तरीके से आपको समझाते हैं कि कैसे एक महीने के अंदर पार्टी के अस्तित्व पर ही संकट सा खड़ा हो गया है।