फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: 3 दिन तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! हवाओं से बचके रहना

Mon, 07 Jul 2025 03:10 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को बारिश से गर्मी से राहत मिली पर उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार आज भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तापमान में गिरावट के बावजूद चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान हैं। उत्तर भारत में मानसून सक्रिय रहेगा जिससे पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है।  दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इधर  पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून सक्रिय है। लखनऊ और अन्य जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट है। आज का तापमान लखनऊ में 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, और अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है।  जुलाई में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद है। मॉनसून ने गति पकड़ी है, और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बिहार में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी है, खासकर दरभंगा, पटना, और गया जैसे जिलों में। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें