गुरुवार देर शाम हरियाणा रोडवेड कर्मचारियों की स्ट्राइक खत्म हो गई। स्ट्राइक खत्म होने के साथ ही जिन 120 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया था, उनका सस्पेंशन भी रद्द कर दिया गया। दोनों पक्षों में करीब पांच घंटे तक चली बैठक के बाद सरकार ने उन 120 कर्मचारियों को वापस भी ले लिया जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। सरकार ने निजी बस ऑपरेटर्स को दिए नए 853 परमिट कैंसल कर दिए जिसके बाद, देर शाम सभी डिपो से 3700 बसों का संचालन शुरू हो गया।