दिल्ली और आस पास के इलाके में छाई धुंध को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जहां तक पराली जलाने का सवाल है हरियाणा ने इस बार कड़े प्रावधान किये हैं और कई सावधानियां भी बरती है। इसके लिए एक नहीं बल्कि कई वजहें हैं। उन्होंने जनता से सहयोग और सावधानी बरतने की अपील की है।