उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में तब के सीएम हरीश रावत 'बाहुबली' के अवतार में दिखे और ये दिखाया गया कि बाहुबली हरीश रावत अपने कंधे पर उत्तराखंड को उठाए हुए हैं। ये बाहुबली तो चुनाव में धराशायी हो गया लेकिन अब बाहुबली 2 की रिलीज के साथ ही ये वीडियो फिर से सोशल साइट्स पर ट्रेंड करने लगा है