हरियाणा के रेवाड़ी में पिछले सात दिनों से स्कूल अपग्रेडेशन की मांग को लेकर अनशन पर बैठी हुई लड़कियों की मांग खट्टर सरकार ने मान ली। सरकार ने 10वीं तक के स्कूल को 12वीं तक किये जाने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जैसे ही सरकार के इस आदेश की चिट्ठी इन बेटियों तक पहुंची सभी ने अपना अनशन खत्म कर दिया।