फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी पीएम कैसे करेंगे कर्ज माफी: आजाद

विकास सनाड्य, एम. खान, अमर उजाला टीवी/ झांसी Updated Tue, 21 Feb 2017 11:28 AM IST

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान व मजदूर विरोधी हैं। वह चुनाव के दरम्यान टीवी पर वादे करते नजर आते हैं, लेकिन इन्हें पूरा नहीं करते हैं। न तो वह काला धन वापस ला पाए और न ही युवाओं को नौकरी दिला पाए। कांग्रेस ने जिस प्रदेश में भी गठबंधन से चुनाव लड़ा, हमेशा फायदा हुआ, चाहे वह आंध्र प्रदेश हो या बिहार। अब उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन तीन सौ से अधिक सीटें हासिल करेगा। चुनाव बाद कॉमन मिनीमम प्रोग्राम बनाया जाएगा, जिस पर सरकार काम करेगी। बुंदेलखंड में पांच हजार साल में जो नहीं हुआ, वह विकास पांच साल के दरम्यान हुआ है। यह बात उन्होंने झांसी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल राय के समर्थन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन भी मौजूद रहे।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें