उत्तर प्रदेश के मेरठ में गौरक्षकों के एक समूह ने जानवरों से भरे दो कैंटर पकड़ लिए। गौरक्षकों के मुताबिक बागपत से मेरठ लाए गए इन कैंटरों में अवैध कटान के लिए जानवर लाए जा रहे थे। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने इन दोनों कैंटरों को रोक लिया और अब ये जांच कर रही है कि कहीं ये अवैध कटान से जुड़ा मामला तो नहीं है।