देश में जुलाई की शुरुआत आम लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में कटौती के बाद अब ईंधन बाजार से भी राहत की खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर तक घटाने का फैसला किया है। नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं, जिससे वाहन चालकों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल अपने रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और पुराने दाम ही लागू हैं। माना जा रहा है कि वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें नरम रहने पर आगे और राहत मिल सकती है। होर्मुज स्ट्रेट के सामान्य होने और सप्लाई बेहतर होने से आने वाले दिनों में ईंधन बाजार पर असर देखने को मिल सकता है।