कानपुर में अमर उजाला फाउंडेशन, भक्ति वेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को एक दिवसीय फ्री कैंसर कैंप लगाया गया। जहां कैंसर विशेषज्ञ और रोबोटिक्स कैंसर सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम ने लोगों की मुफ्त जांच की। इस दौरान डॉ. विष्णु अग्रवाल ने बताया कि देश में कैंसर के जितने भी मामले में हैं, उनमें आधे से ज्यादा तंबाकू खाने का नतीजा हैं।