मेरठ में स्कूल की धोखाधड़ी का एक अजीब मामला सामने आया है। जहां एक स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराया गया, 2 महीनों तक स्कूल प्रशासन कार्य करता रहा और फिर अचानक दो महीने बाद फरार हो गया। बताया जा रहा है स्कूल प्रशासन तकरीबन 75 लाख रुपए लेकर फरार हुआ है। फिलहाल बच्चों के परिजन और स्कूल के अध्यापकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।