मुंबई में एक और रफ्तार का कहर दिखाई दिया।यहां बीती रविवार रात को लाला लाजपत राय कॉलेज के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई।इस हादसे में चार लोग जख्मी हो गए।जानकारी के मुताबिक कार ड्राइवर ने कार से अपना संतुलन खो दिया और ये हादसा हो गया।कार लोटस जंक्शन से हाजी अली जा रही थी।