फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह बच्चे के पिता बने, पत्नी हेजल ने दिया बेटे को जन्म, फैन्स से की गुजारिश

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Wed, 26 Jan 2022 02:24 PM IST

भारत के तूफानी क्रिकेटर युवराज सिंह के घर नन्हा मेहमान आया है। उनकी पत्नी हेजल ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद युवराज सिंह ने ट्वीट कर अपने फैंस को दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैन्स से एक अपील भी की है और वह है निजता का सम्मान करने की अपील। युवराज ने ट्वीट में लिखा हमारे सभी प्रशंसकों परिवार और दोस्तों के लिए हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। भगवान को धन्यवाद करते हुए हम अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत करते हैं और चाहते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें।  बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने 2016 में ब्रिटिश नागरिक हेजल किच के साथ शादी की थी। फिलहाल उनके फैन्स और जानने वाले उनको बधाइयां दे रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें