फर्रुखाबाद में एक बेटे ने अपने पिता पर गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल यहां के मोहम्मदाबाद में महज स्टार्टर को सही करने के बाद पैसों के लेन-देन पर एक परिवार में दो भाईयों के बीच विवाद शुरु हो गया।इसी बीच एक भाई ने दूसरे भाई पर गोली चलाई लेकिन बीच-बचाव करने आए पिता पर भी आरोपी ने गोली चला दी। परिवार वालों के मुताबिक आनन-फानन में पुलिस को कई कॉल की गई लेकिन कोई रिस्पॉंस ना मिलने का ही नतीजा रहा कि वारदात के एक घंटे बाद घायल पिता ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल दूसरे भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच के बाद बताया कि मामला पैसों के लेन को लेकर था।