पटना में जेडीयू के मंत्री खुर्शीद आलम ने कहा कि वे बिहार और देश में लोगों के आपसी सौहार्द और भाई-चारे के लिए 'जय श्रीराम' कहने से पीछे नहीं हटेंगे। गौरतलब है कि विश्वास मत के दिन बिहार विधानसभा में 'जय श्रीराम' का नारा लगाने पर खुर्शीद आलम के खिलाफ 'फतवा' जारी किया गया है। इस पर खुर्शीद आलम ने कहा कि वह इमरत शारिया का सम्मान करते हैं, लेकिन 'फतवा' जारी करने से पहले उनके इरादे को पूछना चाहिए था।