नोटबंदी के मुद्दे पर संसद के भीतर हो रहे हंगामा को लेकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपनी नाराजगी जताई है। राष्ट्रपति ने संसद के लगातार स्थगन पर खेद जताते हुए सांसदों से अपना काम करने को कहा है। राष्ट्रपति ने कहा, ईश्वर के लिए अपना काम कीजिए। आपका काम संसद में कामकाज चलाना है राष्ट्रपति ने विपक्ष में अल्पमत वाले दलों के व्यवहार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, बहुमत कभी भी सदन में हंगामा नहीं करता। सिर्फ अल्पमत वाले ही वेल में आते हैं, नारे लगाते हैं, कार्रवाई रोकते हैं और दिक्कत पैदा करते हैं।