कोहरे का कहर पूरे उत्तर भारत की रफ्तार थमती नजर आ रही है, दिल्ली आने और जाने वाली 81 ट्रेनें अपने तय समय से बहुत पीछे चल रही हैं, जबकि 13 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इसके अलावा 40 ट्रेनों के समय में बदलाव करना पड़ा है। हवाई उड़ानों पर भी कोहरे ने असर दिखाया है, दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से जाने वाली नौ अंतर्राष्ट्रीय और चार घरेलू उड़ानों में देरी हुई है, जबकि दिल्ली से लखनऊ जाने वाली एक उड़ान रद्द करनी पड़ी। इससे ट्रेन और विमान के यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।