मथुरा के मांट इलाके के पांच दर्जन से ज्यादा गांवों के आग की चपेट में आने से सैकड़ों एकड़ फसल जलकर खाक हो गई। गेंहू की तैयार खड़ी फसल में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसानों की सैकड़ों बीघा फसल राख हो गई साथ ही कई मवेशी भी जल गए।