कन्नौज के खिवराजपुरवा गांव के खेतों में आग लग गई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। खेतों में लगी ये आग झाड़ियों में लगी एक छोटी सी चिंगारी की वजह से लगी। झाड़ियों में लगी आग की लपटें इस कदर भड़क गई कि देखते ही देखते खेत को भी अपने चपेट में ले लिया। आग को बढ़ता देख लोगों में हड़कंप मच गया। सभी आग बुझाने की कोशिशों में लग गए जिसपर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया।