अलीगढ़ के थाना क्वार्सी के रिहायशी इलाके में एक डाई कास्टिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। ये हादसा फैक्ट्री में रखे घरेलू सिलेंडर से गैस लीक होने की वजह से हुआ। तुरंत दमकल की टीम को हादसे की सूचना दी गई लेकिन जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचता फैक्ट्री के कर्मचारी और स्थानीयल लोगों ने आग पर काबू पा लिया । ये हादसा बहुत बड़ा रूप ले सकता था, क्योंकि लीक हुए सिलेण्डर के पास कई और सिलेण्डर मौजूद थे, जिन्हें वक्त रहते ही कर्मचारियों ने बाहर निकाल लिया था । फिलहाल रिहायशी इलाके में फैक्ट्री के संचालन और सिलेंडरों के इस्तेमाल पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।