दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर एक कार धू-धू कर जल गई। जानकारी के मुताबिक बागपत के पाली गांव के पास दिल्ली से बागपत की तरफ आ रही कार में चिंगारी उठी और कार में देखते ही देखते आग लग गई। मौके पर जानकारी दमकल विभाग को भी दी गई। लेकिन तब तक आग गाड़ी को पूरी तरह चपेट में ले चुकी थी । गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए लेकिन पूरी कार जलकर खाक हो गई।