उत्तर प्रदेश के मऊ में शॉर्ट सर्किट की वजह से सैकड़ों बीघे में फैली गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांववाले लंबे समय से बिजली विभाग से खेत के पास लगे ट्रांसफार्मर और बिजली के पुराने तारों को बदलवाने की मांग कर रहे थे लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। इसका नतीजा ये हुआ कि खेत की खड़ी फसल पर एक चिंगारी गिरी और देखते ही देखते लाखों का गेहूं जलकर राख हो गया।