यूपी के अंबेडकरनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एसपी-कांग्रेस गठबंधन को भ्रष्टाचार के दो कुनबों का मिलन बताया। तो दूसरी तरफ बहराइच में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खरी-खरी सुनाई। राहुल गांधी ने कहा, रिश्ता निभाने से बनता है जताने से नहीं।