फर्रुखाबाद में पेड़ पर दुपट्टे के फंदे पर लटके मिले दो सहेलियों के शव के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि प्रेम संबंध बरकरार रखने के दबाव में दोनों सहेलियों ने आत्महत्या की है। सहेलियों को आत्महत्या के लिए उकसाने में पुलिस ने दोनों प्रेमी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पांच माह से सहेलियों का दोनों युवकों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों इसका विरोध कर रहे थे...