फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest: किसान आंदोलन की आड़ में उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी, 25 जवान घायल

Fri, 16 Feb 2024 04:38 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

किसान आंदोलन की आड़ में उपद्रवियों द्वारा शम्भू बॉर्डर पर जमकर उत्पात मचाया। अंबाला पुलिस के जवानों के ऊपर उपद्रवियों ने जमकर पत्थर फेंके, जिसमें करीब 25 जवान घायल हो गए। अंबाला पुलिस ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "किसान आंदोलन की आड में उपद्रवियों द्वारा शम्भू बैरियर पर मचाया जा रहा उत्पात । उपद्रवी पुलिस पर बार-बार कर रहे पत्थरबाजी पुलिस के 18 व पैरामिलट्री के 07 जवानो सहित कुल 25 जवान हुए घायल।" अंबाला पुलिस द्वारा शेयर किए वीडियो में देखा जा सकते है कि कैसे सभी उपद्रवी अपने चेहरे को ढंक कर पुलिस के ऊपर पत्थर फेंक रहे हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें