खनौरी बॉर्डर पर सोमवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 7वें दिन भी जारी रहा। डल्लेवाल ने कहा कि 3 दिसंबर को हरियाणा के किसानों का एक बड़ा जत्था खनौरी बॉर्डर पर पहुंचेगा और आंदोलन को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक कार्यक्रम में कहा कि जब किसान परेशान है तो हमें नींद कैसे आती है।