भूख हड़ताल के बाद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी से निलंबित विधायक कपिल मिश्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग में कथित संलिप्तता को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाने के तीसरे दिन दस्तावेज के साथ सीबीआई ऑफिस पहुंचकर सारे दस्तावेज सौंपे। कपिल मिश्रा ने अब कहा है कि वो जल्दी ही दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक से जुड़े घपलों के बारे मेें बताएंगे।