दो बार की एवरेस्ट विजेता संतोष यादव ने युवाओं को सलाह दी है कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए विवेक के साथ धैर्य की जरूरत होती है। संतोष यादव ने स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर जागरूकता अभियान तेज करने की जरूरत बताई, उन्होंने कहा कि आज देश की 65 फीसदी से ज्यादा आबादी युवाओं की है और देश को आगे बढ़ाने का दारोमदार उन्हीं पर है।