फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Breaking: बिहार में 9 बजे तक इतने फीसदी हुआ मतदान | Bihar Election2025

Thu, 06 Nov 2025 10:29 AM IST
तन्मय बरनवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

बिहार में मतदान जारी है इस बीच बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सात बजते ही 45341 बूथों पर वोटिंग शुरू हो गई। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलना है। छह विधानसभा क्षेत्रों में 2135 बूथों पर वोट 5 बजे तक पड़ेंगे। पहले चरण में वर्तमान सरकार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, राजद नेता तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव, बाहुबली अनंत सिंह समेत कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। वहीं आपको बता दे की पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक का मतदान आंकड़ा सामने आया है। बता दे की 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान सहरसा में 15.27 % दर्ज किया गया, इसके बाद बेगूसराय में 14.60% दर्ज किया गया। वहीं मुजफ्फरपुर में 14.38%, वैशाली में 14.30%, खगड़िया में 14.15% और गोपालगंज में 13.97% मतदान हुआ। मधेपुरा, मुंगेर, लखीसराय, सीवान, सारण, और बक्सर में मतदान प्रतिशत क्रमशः 13.74%, 13.37%, 13.39%, 13.35%, 13.30%, और 13.28% रहा, जबकि भोजपुर में 13.11% दर्ज किया गया।

वहीं समस्तीपुर 12.86%, दरभंगा 12.48%, नालंदा 12.45%, और शेखपुरा 12.97% में मतदान हुआ।। पटना जिले में सबसे कम मतदान प्रतिशत 11.22% दर्ज किया गया। इस बार NDA को अपने मजबूत हुए गठबंधन और कल्याणकारी योजनाओं की अपील पर भरोसा है ताकि वह इन क्षेत्रों में अपनी स्थिति को पलट सके। 2020 के पिछले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले विपक्ष ने पहले चरण में पड़ने वाली 121 सीटों में से 61 सीटें जीती थीं, जबकि NDA को 59 सीटें मिली थीं। शाहबाद क्षेत्र और पटना, भोजपुर, सारण और सीवान जैसे प्रमुख जिलों में महागठबंधन का प्रदर्शन मजबूत रहा था। पिछले चुनाव में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली रालोसपा (RLSP) अलग-अलग चुनाव लड़ी थीं। इससे बेगूसराय और बक्सर सहित कई निर्वाचन क्षेत्रों में MGB को बढ़त मिली थी। अब, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा दोनों की NDA में वापसी हो गई है, जिससे गठबंधन के नेताओं का मानना है कि उनका सामाजिक गठबंधन काफी मजबूत हुआ है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें