कन्नौज में दबंगों की ऐसी हिमाकत सामने आई कि सभी चौंक गए। यहां एक महिला की शिकायत पर पहुंची डायल 100 की जीप में सवार सिपाहियों को दबंगों ने दी पीट दिया। दरअसल एक महिला ने 100 नंबर पर फोन करके डायल 100 से मदद मांगी, मौके पर पहुंची डायल 100 के सिपाहियों को इलाके के दबंगों ने उल्टा पीट दिया। बात कोतवाली पहुंची और वहां से और पुलिसवाले आए और तब इन दबंग युवकों की खातिरदारी कर उन्हें थाने ले गए।