पूरे देश में ईद के जश्न की धूम देखने को मिली। दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अता की। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई भी दी। आगरा के ताज महल पर सुबह तीन घंटों के लिए टिकट नहीं लगाया गया। ताज महल पहुंचकर यहां लोगों ने ईद की नमाज अता की। इलाहाबाद, कानपुर और देहरादून में भी ईद के दिन का नजारा देखने लायक रहा। लेकिन वाराणसी में ईद की नमाज के बाद कालीपट्टी बांधकर प्रदेश सरकार का विरोध भी किया गया।