नोटबंदी से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है । आम जनता नोटबंदी के चलते बेहद परेशान है। ऐसे में केंद्रीय संख्यिकी मंत्री सदानंद गौड़ा भी नोटबंदी की ज़द में आने से नहीं बच पाए। दरअसल, मंत्रीजी जब अपने भाई का शव लेने एक निजी अस्पताल गए तो अस्पताल ने पुराने नोट लेने से साफ मना करते हुए शव देने से ही इनकार कर दिया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने बिल का भुगतान चेक से किया।