नोटबंदी के बाद देश भर से 1000 और 500 के पुराने नोटों के मिलने का सिलसिला जारी है। कोलकाता में गोल्फ क्लब के इलाके में सड़कों पर कटे-फटे नोट मिलने से हड़कंप मच गया। पटियाला में सड़क पर जांच के दौरान पांच अलग-अलग गाड़ियों से दो करोड़ 49 लाख रुपये बरामद हुए तो वहीं वडोदरा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने एक यात्री के पास से 25 लाख रुपये के 500 रुपये के नोट बरामद किए।