नोटबंदी का असर अब सब्जी बाजारों में भी दिखने लगा है। गुलबर्गा में दुकानदार खुल्ले की परेशानी से जूझ रहे हैं। आलम ये है कि ग्राहकों के साथ झिकझिक करनी पड़ रही है। दिक्कत ये है कि हजार और पांच सौ के नोट बैन होने के बाद बाजार में दो हजार के नए नोट तो आ गए लेकिन पांच सौ के नए नोट अभी भी हर जगह उपलब्ध नहीं है। खुल्ले के अभाव में दुकानदार और ग्राहक दोनों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही है।