Delhi Red Fort Blast: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किला के पास हुए एक कार धमाके के बाद पूरे देश में गहमागहमी बढ़ गई है। इस धमाके में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग घायल भी हो गए हैं। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
इस दर्दनाक हादसे पर सिनेमा जगत के भी कई सितारों ने दुख जताते हुए, हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों व पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, अभिनेता राजकुमार राव से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन तक ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।
बता दें कि, सोमवार शाम करीब 7 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास यह धमाका हुआ था। धमाका मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 के बीच ट्रैफिक सिग्नल के पास एक हुंडई i20 कार में हुआ। भारी संख्या में दिल्ली पुलिस की टुकड़ियां, जांच एजेंसी और फॉरेंसिक टीम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। इस धमाके बाद बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।