भीषण गर्मी और उमस के बीच दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई जोरदार बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम. राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में शनिवार दोपहर के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे पहले लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।
बता दें, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो घंटों के लिए मध्यम से भारी बारिश, गरज के साथ बौछारें और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी।