फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Weather : मौसम ने ली अचानक करवट, भीषण गर्मी के बीच मौसम हुआ सुहाना

Sat, 23 May 2026 09:46 AM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम और आसपास के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने पहले ही धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है। तेज हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम में आए इस बदलाव से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन खराब मौसम के कारण यातायात और जनजीवन प्रभावित होने की संभावना भी बढ़ गई है... वहीं नोएडा ग्रेटर नोएडा में सुुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई लेकिन कुछ देर बाद ही मौसम ने करवट ले ली... आसमान में बादल छा गए... साथ ही तेज हवा ने मौसम को और भी सुहाना कर दिया है... 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें