फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain Update: दिल्ली में भयंकर बारिश का नया Alert, अब?| Heavy Rain Alert | Weather News |

Fri, 01 Aug 2025 09:17 AM IST
तन्मय बरनवाल वीडियो डेस्क, अमर उजाला

राजधानी पर मानसून मेहरबान बना हुआ है। बीते दो दिन से राजधानी में जमकर बदरा बरस रहे हैं। आज भी सुबह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए हल्की वर्षा होने की संभावना जताई थी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।बुधवार को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहा। कल सुबह से ही झमाझम बारिश हुई। इस दौरान आसमान में काली घटा छाई रही। इसके चलते मौसम सुहावना बना रहा। झमाझम बरसात ने जहां दिल्ली-एनसीआर वालों को उमस से राहत दिलाई, तो वहीं ये आफत बनकर भी बरसी। कई इलाकों में जलभराव के साथ घंटों तक लगे जाम दिल्ली-एनसीआर वालों की भी रफ्तार धीमी कर दी। सुबह समय से स्कूल-कॉलेज और दफ्तर पहुंचने वालों की परेशानी बढ़ी। बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में कई सड़कों पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक सफदरजंग मानक वेधशाला में 39.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, गुरुवार सुबह 5:30 बजे तक दिल्ली में 16.6 बारिश हुई। पालम में 79, नजफगढ़ में 61, आया नगर में 51.1, रिज में 34.4, राजघाट में 9.8, लोधी रोड में 9.3 और पूसा में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 100 से 98 फीसदी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह सिलसिला अगले सात दिनों तक या तीन अगस्त तक जारी रह सकता है। वहीं, शनिवार से आने वाले बुधवार तक दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। हालंकि, इस दौरान तापमान में मामूली बदलाव देखा जा सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की उम्मीद है। मंगलवार को अधिकतम 33 से 35 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रहेगा। बुधवार को थोड़ा नीचे गिरकर अधिकतम तापमान 32 से 34 के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें