फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-NCR में अब इस दिन से होगी भारी बारिश | IMD | Delhi

Fri, 11 Jul 2025 12:36 PM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा


दिल्ली के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.. गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार की बारिश के बाद दिल्ली में बरसात का सिलसिला 15 जुलाई तक जारी रह सकता है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस बीच अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 62 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 व 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 11 से 15 जुलाई रुक-रुककर बारिश होगी।

अब शुक्रवार 11 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। दिनभर मौसम खुशनुमा बना रह सकता है और कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार 12 जुलाई को भी दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। कुल मिलाकर, 11 और 12 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। आने वाले दिनों में तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली एनसीआर में रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें