अस्थमा से परेशान महिलाओं को गर्भावस्था में इनहेलर का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं, इसे लेकर दिल्ली के फोर्टिस लंग सेंटर के डॉयरेक्टर डॉ. विवेक नागिया ने एक महत्वपूर्ण जानकारी अमर उजाला टीवी के साथ साझा की है। डॉ. नागिया के मुताबिक अस्थमा पीड़ित प्रेगनेंट महिलाओं को टेबलेट्स और सिरप लेने से बचना चाहिए और इस दौरान इनहेलर ही बेस्ट ऑप्शन है। बच्चों के लिए भी डॉ. नागिया इनहेलर का ही सुझाव देते हैं।