फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fake Acid Attack: जेल में बंद पिता दिल्ली एसिड अटैक का निकला मास्टरमाइंड, ऐसे हुआ गिरफ्तार!

Fri, 31 Oct 2025 04:50 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली एसिड अटैक मामले में दुष्कर्म के आरोपी और वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद अकील खान को अपनी ही बेटी पर एसिड अटैक की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अकील को दो दिन पहले भलस्वा डेयरी थाने ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। आज, अदालत से अनुमति मिलने के बाद, उत्तर पश्चिम जिले के भारत नगर थाने की पुलिस उससे पूछताछ के लिए तिहाड़ जेल गई और बाद में पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया

लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास कथित एसिड हमले में 20 वर्षीय युवती के झुलसने के मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) रविंद्र सिंह यादव ने कहा, "जांच के दौरान पता चला कि यह कहानी काफी हद तक झूठी है। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया था, वे वहां मौजूद ही नहीं थे.यह एक साजिश के तहत किया गया था और इसका उद्देश्य लड़की के पिता को मामले से बचाना था.हमने अकील खान (लड़की के पिता) को यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है

जैसे ही हमें एसिड अटैक की सूचना मिली, हमने तुरंत एफआईआर दर्ज की और जाँच शुरू की.जाँच में पता चला कि यह कहानी काफ़ी हद तक झूठी है। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया था, वे वहाँ मौजूद ही नहीं थे. फिर पता चला कि पीड़िता के पिता पर दो दिन पहले एक महिला ने आरोप लगाया था, और यह सब उस महिला के पति को फँसाने के लिए किया गया था। शिकायत में महिला के पति और लड़की के दो रिश्तेदारों के नाम थे। उन रिश्तेदारों से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा है, और एक प्लॉट के विवाद में उन्होंने उस प्लॉट पर मालिकाना हक़ रखने वाली एक महिला पर एसिड फेंक दिया.यह एक साज़िश के तहत किया गया था, और मकसद लड़की के पिता को उस केस से बचाना था. हमने अकील खान (लड़की के पिता) को यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया है..उन्होंने उस पति की पत्नी का भी शोषण किया, जिसका नाम शिकायत में था. लड़की का इलाज पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें