Delhi Election 2025: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को बड़ा झटका देते हुए दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।