फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Air Pollution Protest: प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस पर अटैक,मारे गए नक्सली हिडमा के लगे नारे

Mon, 24 Nov 2025 11:29 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली में इंडिया गेट पर उस समय हालात असामान्य हो गये जब वायु गुणवत्ता में गिरावट के लिए किया गया विरोध-प्रदर्शन मारे गये नक्सली कमांडर 'हिडमा अमर रहे' के नारों से गूंज उठा। इंडिया गेट पर युवा प्रदर्शनकारी अपने साथ हिडमा के नाम लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर आये थे। प्रदर्शनकारी व्यवस्था से नाराज थे और उसे बदलने की आवाज उठा रहे थे। मगर आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पैपर स्प्रे कर दिया, जिससे तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी का राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस ने 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 4.30 बजे कुछ प्रदर्शनकारी इंडिया गेट के सी-हेक्सागन जमा हुए। वह वायु गुणवत्ता में लगातार हो रही गिरावट को लेकर विरोध जता रहे थे। कुछ देर बाद प्रदर्शन करने वाले नक्सली हिडमा के पक्ष में नारेबाजी करने लगे।

वहां मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें वहां से हटने का निर्देश दिया, लेकिन उन्होंने पुलिस के निर्देश का पालन नहीं किया और नारेबाजी करते रहे। उसके बाद पुलिस प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने लगी। आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच हल्की झड़प हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेपर स्प्रे किए जाने से तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने आंखों में जलन की शिकायत की। उन्हें तुरंत पास के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।प्रदर्शन की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था में भी काफी दिक्कत आई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने हिंसक व्यवहार और पुलिस बल पर हमले को लेकर उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।


पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अपनी शिकायत शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से रखें, ताकि सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा और व्यवस्था प्रभावित न हो। घटना के बाद इंडिया गेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ रही है और साथ ही प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है. ऐसे में दिल्ली वालों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. आज भी दिल्ली के कई इलाकों का AQI 400 के पार है, जो बेहद गंभीर श्रेणी में है. कुछ इलाके तो ऐसे हैं, जहां लगातार AQI 400 के पार है और लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. प्रदूषण की वजह से लोगों को कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. लोगों की आंखों में जलन और गले में खराश हो रही है.दिल्ली के जिन इलाकों का AQI 400 के पार है. 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें