राजधानी में हवा की गति सुस्त रहने से प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। शनिवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की हल्की चादर भी दिखी। इसके चलते दृश्यता भी कम रही। लोग मास्क पहने नजर आए। साथ ही, सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज भी गंभीर श्रेणी में है।