फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Car Accident Update : छह दोस्तों की मौत मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, ASI नपेंगे...!

uttarakhand Updated Wed, 27 Nov 2024 04:28 PM IST

ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे की रात एक सफेद रंग की कार पैसेफिक से गलत दिशा में दौड़ती कार के मामले में यातायात निदेशक ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही शिकायत को गंभीरता से न लेने वाले एएसआई की जांच भी खुलवाने के आदेश निदेशक ने दिए हैं। यातायात निदेशक ने इसे जिला पुलिस लापरवाही माना और उन्होंने छुट्टी से वापस लौटने के बाद ही इसे गंभीरता से लेते हुए यह निर्देश दिए हैं। गत 11 और 12 नवंबर की दरम्यानी रात ओएनजीसी चौक पर एक भीषण दुर्घटना में छह युवाओं की मौत हो गई थी। हादसा रात 1.19 बजे हुआ था। हादसे कुछ देर पहले ही एक युवक ने पैसेफिक मॉल के बाहर एक कार को गलत दिशा में आते देखा था। युवक की कार भी दुर्घटना होने से बाल-बाल बची थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें