फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalai Lama 90th Birthday: दलाई लामा के जन्मदिन की भव्य तैयारी, CM खांडू ने क्या कहा?

Sun, 06 Jul 2025 06:36 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर रविवार को मैक्लोडगंज स्थित मुख्य मंदिर में केक कटेगा। इसमें धर्मगुरु विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दलाई लामा मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है, इसके लिए वितयनाम से फूल मंगवाए गए हैं। दलाई लामा का जन्मदिन आधिकारिक तौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 6 जुलाई को मनाया जाता है। तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाई लामा तेंजिन ग्यात्सो ने अपने उत्तराधिकारी की घोषणा के बारे में चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। शनिवार को मैक्लोडगंज स्थित चुगलाखांग मठ में अपने 90वें जन्म दिवस से पहले दीर्घायु प्रार्थना समारोह में दलाई लामा ने अपने अनुयायियों से कहा कि उम्मीद है कि मैं अभी 30-40 साल और जीवित रहूंगा। 

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। समारोह के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे और अन्य लोग मुख्य तिब्बती मंदिर और दलाई लामा के निवास स्थान में मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि हम सभी के लिए जो बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं, यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि कल परम पावन के 90वें जन्मदिन का आधिकारिक उत्सव मनाया जाएगा। पूरे तिब्बती समुदाय के लिए यह एक बहुत ही भावनात्मक अवसर है।

मैक्लोडगंज स्थित दलाई लामा मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। शनिवार सुबह बौद्ध मठ में दलाई लामा की लंबी उम्र और स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सुबह 8:00 बजे शुरू हुई इस प्रार्थना सभा में दलाई लामा खुद मौजूद रहे। रविवार को केक कटेगा और दलाई लामा अनुयायियों को आशीर्वाद देंगे। करीब 48 देशों से बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले और दलाई लामा के हजारों अनुयायी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। आयोजन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सक्रिय हैं। सिक्कम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी धर्मशाला आ रहे थे, लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें