उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शारदा नहर में एक मगरमच्छ दिखाई पड़ने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। नहर किनारे गांववालों की भीड़ जमा हो गई। गांववालों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और तुरंत ही इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। अब गांववालों की मांग है कि कि वन विभाग नहर में पड़ताल कराए कि क्या इसमें और भी मगरमच्छ हैं क्योंकि इनके खेत में पहुंचने से लोगों की जान मुश्किल में पड़ सकती है।