फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर ऋषभ पंत की हालत हुई स्थिर, डीडीसीए ने की लोगों से अपील

Sun, 01 Jan 2023 10:28 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार हादसे के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। पंत अपनी मां से मिलने घर जा रहे थे, जब उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में पंत की कार जलकर खाक हो गई, लेकिन उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। पंत के माथे पर टांके लगे हैं और उनके पैर में फ्रैक्चर है। उनका इलाज जारी है। इस बीच डीडीसीए ने सभी से अपील की है कि पंत से मिलने के लिए अस्पताल न जाएं। दिल्ली जिला क्रिकेट संघ के निदेशक श्याम शर्मा ने प्रशंसकों के साथ-साथ वीआईपी लोगों से अनुरोध किया कि वे इस समय विकेटकीपर-बल्लेबाज से मिलने से बचें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें