शाहजहांपुर के राजकीय गौसदन में गायों के मरने का सिलसिला जारी है। पिछले महीने ही अमर उजाला टीवी ने प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचा था जिसपर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और डीएम कर्ण सिंह चौहान ने मुआयना करके व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश भी दिए थे, बावजूद इसके हालात जस के तस हैं।